नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को रोजगार मेला में विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नव-नियुक्त लोगों को 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, मोदी नव-चयनित अभ्यर्थियों को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित भी करेंगे।


