धनबाद में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने 3 को दबोचा, 2 को धनबाद जेल और एक नाबालिक को…

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: सरस्वती पूजा (Saraswati Puja) के दिन 26 जनवरी को एक आदिवासी नाबालिग लड़की (Tribal Minor Girl) को पूजा देखने के बहाने ले जाया गया और रास्ते में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म (Gang Rape) किया गया। इस मामले में सोमवार को पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोच लिया।

दो आरोपियों विक्रम हांसदा व विशाल बाउरी को धनबाद जेल (Dhanbad Jail) और एक नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह बरमसिया भेज दिया। मामला मैथन ओपी क्षेत्र के पोड़ाडीह गांव का। तीनों आरोपी इसी गांव के हैं।

19 मार्च को दर्ज कराई गई थी शिकायत

जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने 19 मार्च की देर शाम मैथन ओपी में शिकायत दर्ज कराई थी। कहा था कि तीनों आरोपी वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल (Backmail) करते थे।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

मैथन ओपी प्रभारी बालाजी राजहंस ने बताया कि आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। इसके बाद मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया।

TAGGED:
Share This Article