दुष्कर्म के इस आरोपी CGPC प्रधान को इलाज के दौरान अस्पताल से पुलिस ने किया अरेस्ट, अब जेल भेजने की…

महिला के पास घटना का पूरा वीडियो भी है, जिसे उसने पुलिस के समक्ष प्रस्तुत किया था

News Update
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: जिस CGPC प्रधान गुरमुख सिंह मुखे पर दुष्कर्म और अप्राकृतिक यौनाचार (Unnatural Sex) का आरोप लगा था, उसे शुक्रवार को पुलिस ने दबोच लिया।

आरोप जमशेदपुर के कदमा की रहने वाली एक महिला ने लगाया था। आरोपी को मर्सी अस्पताल के बेड नंबर 7 से उस वक्त गिरफ्तार (Arrest) किया गया, जब वह अपना इलाज (Treatment) कराने के लिए वहां भर्ती हुआ था।

अब पुलिस कागजी कार्रवाई के बाद जेल भेजने की तैयारी में है। उसका मेडिकल (Medical) करवाकर पुलिस ने उसे कोर्ट (Court) में प्रस्तुत किया।

आरोपी ने पिस्टल की नोक पर किया था दुष्कर्म

बता दें कि 5 नवंबर 2022 को महिला ने गुरमुख सिंह मुखे पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था।

महिला ने पुलिस को बताया था कि वह दो बच्चों की मां है और उसके पति विदेश में रहते हैं। महिला पारिवारिक विवाद (Controversy) सुलझाने के लिए बीते दिनों CGPC कार्यालय गई थी।

महिला गुरमुख सिंह मुखे से मिली, जिसके बाद मुखे ने समझौता कराने की बात कही। 3 नवंबर की दोपहर 1:30 बजे मुखे महिला के आवास पर आया था।

वहां उसके साथ छेड़खानी करते हुए पिस्टल की नोक पर दुष्कर्म (Rape) किया। घटना के वक्त छोटा बेटा घर पर ही था।

महिला के पास घटना का पूरा वीडियो भी है, जिसे उसने पुलिस के समक्ष प्रस्तुत किया था।

Share This Article