HomeUncategorizedअसम के CM के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज, कांग्रेस ने नफरती...

असम के CM के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज, कांग्रेस ने नफरती भाषण देने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

गुवाहाटी : असम विधानसभा (Assam Assembly) में विपक्ष के नेता देबब्रत सैकिया ने CM हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। सरमा ने (Madhya pradesh) में एक सार्वजनिक रैली के दौरान कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ कथित तौर पर नफरती भाषण दिया था।

हालांकि, पुलिस ने अभी तक सरमा के खिलाफ FIR दर्ज नहीं की है। कांग्रेस नेता देबब्रत सैकिया ने गुरुवार को कहा कि हिमंत बिस्वा सरमा ने खुले तौर पर दिल्ली में सोनिया गांधी के 10 जनपथ आवास को आग लगाने का आह्वान किया था।

कांग्रेस नेता ने कहा

शिवसागर जिले के नाजिरा पुलिस स्टेशन (Nazira Police Station) में दर्ज अपनी शिकायत में कांग्रेस नेता ने कहा, ”मैं यह FIR 19 सितंबर को मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में जन आशीर्वाद रैली के दौरान असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के घृणित और नफरती भाषण के लिए दर्ज करने के लिए बाध्य हूं।”

विपक्ष के नेता सैकिया ने अपनी शिकायत में कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Indian National Congress) के प्रमुख सदस्य कमलनाथ पर उनकी हिंदू पहचान को लेकर तंज कसते हुए CM सरमा ने कहा था कि 10 जनपथ को जला देना चाहिए। बता दें कि 10 जनपथ सोनिया गांधी का आवास है।

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति का इस तरह का विद्वेषपूर्ण बयान गुमराह व्यक्तियों को हिंसा के लिए उकसा सकता है और इससे 10 जनपथ को नुकसान पहुंच सकता है।

सैकिया ने कहा…..

सैकिया ने कहा कि CM हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। वे उकसावे की राजनीति कर रहे हैं। हिंसा और आगजनी के लिए स्पष्ट रूप से उकसा रहे हैं, जोकि स्पष्ट उदाहरण है।

कांग्रेस नेता सैकिया ने मांग की कि असम के मुख्यमंत्री पर भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा (Stream) 153, 115 और 436 के तहत FIR दर्ज की जानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि नफरत भरे भाषण का सहारा लेने और हिंसा भड़काने के लिए सरमा को शर्म आनी चाहिए।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...