Jharkhand News: झारखंड स्थापना दिवस पर पुलिस अधिकारियों को मिलेंगे पदक, रांची SSP राकेश रंजन होंगे सम्मानित

News Aroma Desk
1 Min Read
Jharkhand News: झारखंड स्थापना दिवस पर पुलिस अधिकारियों को मिलेंगे पदक, रांची SSP राकेश रंजन होंगे सम्मानित
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand News: राजधानी रांची में झारखंड स्थापना दिवस को लेकर 28 नवंबर के विशेष समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को उनके उत्कृष्ट काम को लेकर सम्मानित किया जाएगा। इनमें 8 IPS अधिकारियों को पदक प्रदान किया जाएगा। साथ ही IPS नरेंद्र कुमार सिंह और रांची SSP राकेश रंजन भी वीरता पदक से सम्मानित होगें।

सराहनीय सेवा के लिए इनको मिलेगा पदक

28 नवंबर को सराहनीय सेवा के लिए DSP प्रकाश सोय और DSP नीरज कुमार को भी सम्मानित किया जाएगा। असीम विक्रांत मिंज, अनीश गुप्ता, राजकुमार मेहता, दीपक शर्मा, दीपक पांडेय और मुकेश कुमार जैसे आईपीएस अधिकारियों को भी सम्मानित करने की तैयारी है। वहीं, सराहनीय सेवा के लिए रांची के प्राअनि (आशुलिपिक) मोहम्मद अरशद खां को भी पदक दिया जाएगा।

पदक पाने वालों की सूची में सब इंस्पेक्टर, इंस्पेक्टर और आरक्षी स्तर के पुलिसकर्मियों के नाम भी शामिल हैं। लातेहार, चतरा, गढ़वा, रांची और रामगढ़ समेत विभिन्न जिलों में तैनात रहे पुलिसकर्मियों को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा। झारखंड सरकार की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित इस समारोह में पुलिसकर्मियों के साहस, कर्तव्यनिष्ठा और सराहनीय सेवाओं को मान्यता दी जाएगी।

Share This Article