होटल स्वैग इन में पुलिस ने की छापेमारी, छापेमारी की भनक मिलते ही भागे युवक-युवतियां

हजारीबाग के होटल स्वैग इन में पुलिस छापेमारी से हड़कंप मच गया। कार्रवाई की भनक लगते ही कुछ युवक-युवतियां भाग गए, जबकि कई लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग : हजारीबाग जिले के कोर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत दीपूगढ़ा स्थित होटल स्वैग इन में रविवार को पुलिस की छापेमारी से अफरा-तफरी मच गई। कार्रवाई की भनक लगते ही कुछ युवक-युवतियां मौके से भाग निकले, जबकि कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

सूचना के आधार पर हुई इस कार्रवाई के बाद होटल को तत्काल बंद करा दिया गया। कोर्रा थाना प्रभारी नामधारी रजक ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है और होटल में आने के उद्देश्य सहित पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।