गिरिडीह में पुलिस ने टाटा मैजिक से अवैध शराब किया जब्त, दो गिरफ्तार

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: लोकाय थाना प्रभारी पप्पू कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वाहन जांच अभियान के तहत शनिवार को लोकाय नयनपुर गांव के पास एफसीआई की टाटा मैजिक वाहन से देशी एक गेलन शराब जब्त कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

बताया जाता है कि लोकाय पुलिस वाहन को रोक कर लोड सामान की जांच करने लगे तो खाद्य पदार्थ सामान के नीचे देशी शराब व महुआ का बोरा मिला।

वाहन का चालक शंकर राय व व्यवसायी राजकुमार साव को गिरफ्तार कर लिए।बताया जाता है कि नारोटांड से थानसिंगडीह होकर बिहार शराब की सप्लाई की जाती है।

दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

पूर्व में भी राजकुमार साव सहित कई लोगों पर शराब सप्लाई करने के मामले में दो वर्ष पहले भी लोकाय थाना में प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है।

Share This Article