गिरिडीह से रांची आ रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बीच में ही रोका!, सचिवालय रोको कार्यक्रम में शामिल होने…

इस दौरान BJP नेताओं ने जमकर हंगामा किया। कहा कि वे लोग अपराधी और नक्सली नहीं हैं, जो उनकी गाड़ियों की जांच की जा रही है

News Desk
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: मंगलवार को BJP ने ‘हेमंत हटाओ, झारखंड बचाओ’ (Hemant Hatao Jharkhand Bachao) के तहत रांची (Ranchi) में सचिवालय घेराव कार्यक्रम रखा है।

पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार, जिलों से BJP कार्यकर्ताओं और नेताओं को रांची पहुंचना था। खबर यह मिल रही है कि गिरिडीह (Giridih) से अनेक गाड़ियों में आ रहे BJP कार्यकर्ताओं और नेताओं को पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान (Vehicle Checking Drive) के तहत बीच में ही रोक दिया है।

यह आरोप BJP कार्यकर्ताओं ने लगाया है।

8000 कार्यकर्ताओं के चलने की बात

बताया जा रहा है कि गिरिडीह (Giridih) से आठ हजार से अधिक कार्यकर्ताओं का जत्था अहले सुबह रांची के लिए रवाना हुआ था। पूर्व सदर MLA के साथ कार्यकर्ता रवाना हुए।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चुन्नुकांत और संदीप डंगाइच के साथ BJP नेताओं और कार्यकर्ताओं का जत्था रांची के लिए निकला। लेकिन, रांची (Ranchi) पहुंचने के पहले मुफ्फसिल थाना के समीप BJP People की गाड़ियों की जांच पुलिसकर्मियों ने शुरू कर दी।

BJP नेताओं ने किया हंगामा

मुफ्फसिल थाना (Muffsil Police Station) के SI ने SP के आदेश का हवाला देते हुए कहा कि वरीय अधिकारी के आदेश पर जांच की जा रही है।

इस दौरान BJP नेताओं ने जमकर हंगामा किया। कहा कि वे लोग अपराधी और नक्सली नहीं हैं, जो उनकी गाड़ियों की जांच की जा रही है।

Share This Article