
Dr. Pradeep Verma’s counterattack on Supriyo Bhattacharya’s Press Conference: भाजपा के प्रदेश महामंत्री और सांसद डॉ प्रदीप वर्मा ने सोमवार को झामुमो नेता सुप्रियो भट्टाचार्य की प्रेसवार्ता पर पलटवार किया।
डॉ वर्मा ने कहा कि भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश पश्चिम एशिया युद्ध संकट की चुनौतियों का सामना करने में सक्षम है।
उन्होंने कहा कि भारत सदैव शांति और बातचीत का पक्षधर रहा है और इसी माध्यम से हर समस्याओं का समाधान भी चाहता है। उन्होंने कहा कि आज के संकट के दौर में में पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था गड़बड़ाई है लेकिन भारत मजबूती के साथ खड़ा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया के सभी राष्ट्र प्रमुखों से दो बार बात की है, हरमूज मार्ग बाधित नहीं हो इसकी बात भी संबंधित देशों के समक्ष मजबूती से रखी है, जिसके सकारात्मक परिणाम भी निकल कर आए हैं। हरमूज मार्ग से भारत के जहाज आ रहे हैं।
श्री वर्मा ने कहा कि देश में एक समूह जनता को भ्रमित करने में सक्रिय है। उससे सावधान रहने की जरुरत है। कोरोना काल में भी कांग्रेस-झामुमो ने लगातार भ्रम फैलाए थे।टीका को लेकर सवाल उठाए थे लेकिन प्रधानमंत्री के दृढ़ संकल्प का ही परिणाम था कि उनके नेतृत्व में जनता के सहयोग से भारत विजई हुआ।
उन्होंने कहा कि झामुमो अपनी जिम्मेवारी समझे।जिसके लिए जनता ने जनादेश दिया है उसे पूरा करने में ध्यान दे। लेकिन लगता है कांग्रेस झामुमो को अपने वादों को पूरा करने की चिंता नहीं है। इंडी गठबंधन केवल जनता को दिग्भ्रमित कर अपनी नाकामियों को छुपाने की कोशिश करता है।
