प्रमोद सावंत ने ली गोवा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ, 8 मंत्रियों ने भी ली शपथ

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

 पणजी: गोवा के राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई ने सोमवार को मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को आठ अन्य मंत्रियों के साथ पद की शपथ दिलाई।

जिन आठ मंत्रियों ने शपथ ली उनमें विश्वजीत राणे, मौविन गोडिन्हो, रवि नाइक, नीलेश कबराल, सुभाष शिरोडकर, रोहन खुंटे, गोविंद गौडे और अतानासियो मोनसेरेट शामिल हैं।

दिलचस्प बात यह है कि गोडिन्हो को छोड़कर, आठ में से पांच मंत्री पूर्व कांग्रेस नेता हैं, जो पिछले पांच वर्षों में भाजपा में शामिल हुए हैं। गोडिन्हों छह साल पहले भाजपा में शामिल हुए थे।

इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और कई भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित भाजपा के शीर्ष नेता मौजूद थे।

Share This Article