प्रशांत किशोर लड़ेगे बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना: जन सुराज पार्टी ने बिहार में 30 जुलाई को होने वाले बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए रविवार को प्रशांत किशोर को अपना प्रत्याशी घोषित किया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने कोर कमेटी की बैठक के बाद इस फैसले की घोषणा की। बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव 30 जुलाई को होगा तथा मतों की गिनती तीन अगस्त को होगी। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 13 जुलाई है।

जनता जनशक्ति दल (जेजेडी) के प्रमुख तेज प्रताप यादव ने पहले ही इस उपचुनाव के लिए सामाजिक कार्यकर्ता वीणा मानवी को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद यह विधानसभा सीट रिक्त हुई थी। बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र भाजपा का गढ़ है, लेकिन पार्टी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर किसी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।

खबरों के अनुसार, भाजपा अजय आलोक, नील रतन घोष और अजीत कुमार लाली जैसे नेताओं के नामों पर विचार कर रही है। किशोर की पार्टी 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं जीत सकी थी।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।