प्रसोल केमिकल्स का आईपीओ आठ सितंबर को खुलेगा, मूल्य दायरा 643-676 रुपये प्रति शेयर

प्रसोल केमिकल्स का 500 करोड़ रुपये का IPO 8 सितंबर को खुलेगा। कंपनी ने शेयर का प्राइस बैंड 643-676 रुपये तय किया है, जबकि एंकर निवेशक 7 सितंबर से बोली लगाएंगे।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: विशेष रसायन बनाने वाली प्रसोल केमिकल्स लिमिटेड ने अपने 500 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) का मूल्य दायरा 643-676 रुपये प्रति शेयर तय किया है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि आईपीओ आठ सितंबर को खुलेगा और 10 सितंबर को बंद होगा। एंकर (बड़े) निवेशक सात सितंबर को बोली लगा सकेंगे।

सार्वजनिक घोषणा के अनुसार, आईपीओ 80 करोड़ रुपये तक के नए शेयर और 420 करोड़ रुपये तक की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का मिश्रण होगा। नए शेयर से प्राप्त राशि का इस्तेमाल कर्ज चुकाने, कार्यशील पूंजी की जरूरतों को पूरा करने और सामान्य कामकाज के लिए किया जाएगा।वर्ष 1992 में प्राची पॉली प्रोडक्ट्स के नाम से शुरू हुई कंपनी ने 2007 में अपना नाम बदलकर प्रसोल केमिकल्स किया था। 2022 में यह सार्वजनिक कंपनी बनी। कंपनी एसीटोन तथा फॉस्फोरस आधारित और अन्य विशेष रसायनों का उत्पादन करती है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।