राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सेना दिवस पर दीं शुभकामनाएं

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने रविवार को सेना दिवस (Army Day) पर शुभकामनाएं दीं हैं।

उन्होंने कहा कि सैनिकों (Soldiers) ने आपदाओं के समय रक्षक के रूप में काम करने के अलावा हमेशा शौर्य की सीमाओं को आगे बढ़ाया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सेना दिवस पर दीं शुभकामनाएं- President Draupadi Murmu extended best wishes on Army Day

मुर्मू: आपदाओं के समय रक्षक के रूप में काम किया

मुर्मू ने ट्वीट किया-‘सेना दिवस पर, भारतीय सेना के जवानों के बलिदान की अनगिनत कहानियों को याद करते हैं।

उन्होंने हमेशा शौर्य और साहस की सीमाओं को आगे बढ़ाया है तथा आपदाओं (Disasters) के समय रक्षक के रूप में भी काम किया है।

मैं इस अवसर पर भारतीय सेना (Indian Army) के सभी बहादुर जवानों और उनके परिवारों को सलाम करती हूं।’

Share This Article