झारखंड स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: Jharkhand (झारखंड) के 22वें स्थापना दिवस पर 15 नवंबर को आयोजित समारोह की मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) होंगी।

इसकी जानकारी बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने विभिन्न सोशल मीडिया अकाउंट (Social Media Accounts) से दी है।

उन्होंने लिखा कि, जोहार, आदरणीय द्रौपदी मुर्मू। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती (Birth Anniversary Of Lord Birsa munda) के अवसर पर झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर निमंत्रण स्वीकार करने के लिए आपका अनेक-अनेक धन्यवाद, आभार। वीर शहीदों की धरती पर आपका हार्दिक स्वागत है।

Share This Article