
गया : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को गयाजी एयरपोर्ट पहुंची। इस मौके पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैय्यद अता हसनैन, विदेश मंत्री एस जयशंकर, केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी समेत भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा नेता दिलीप जायसवाल ने कहा कि उनके आगमन से बिहार की पावन धरती गौरवान्वित हुई है।उनका सरल, प्रेरणादायी और जनसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व हम सभी के लिए मार्गदर्शक है। उनके नेतृत्व में राष्ट्र निरंतर प्रगति, समावेशी विकास और सशक्तिकरण के पथ पर अग्रसर है।
