LPG के नाम पर साइबर ठगी का जाल, गैस बुकिंग के बहाने खाली हो रहे खाते

एलपीजी बुकिंग के नाम पर साइबर ठगी का खतरा बढ़ा, फर्जी लिंक और कॉल से खाते खाली, दिल्ली पुलिस ने जारी किया अलर्ट, लोगों को सतर्क रहने की सलाह

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Gas Booking Fraud : देशभर में एलपीजी की बढ़ती मांग के बीच अब साइबर ठग भी सक्रिय हो गए हैं। गैस सिलेंडर की जल्द डिलीवरी का लालच देकर लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Delhi Police ने अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि ठग खुद को गैस एजेंसी का कर्मचारी बताकर फोन, मैसेज या व्हाट्सएप के जरिए लोगों से संपर्क करते हैं। वे सप्लाई की कमी और जल्दी बुकिंग का डर दिखाकर फर्जी लिंक भेजते हैं।

ठग इन लिंक के माध्यम से लोगों से एडवांस पेमेंट, बैंक डिटेल्स, कार्ड नंबर, OTP या UPI जानकारी मांगते हैं। जैसे ही व्यक्ति जानकारी साझा करता है, उसके खाते से पैसे निकाल लिए जाते हैं और सिलेंडर की डिलीवरी कभी नहीं होती।

हालांकि, सरकारी तेल कंपनियां जैसे Indane, Bharatgas और HP Gas ने स्पष्ट किया है कि घरेलू गैस की कोई बड़ी कमी नहीं है और सामान्य तौर पर 2-3 दिनों में डिलीवरी हो रही है।

ऐसे रहें सुरक्षित

* हमेशा आधिकारिक ऐप, वेबसाइट या IVRS नंबर से ही गैस बुक करें
* किसी अनजान कॉल, मैसेज या लिंक पर भरोसा न करें
* OTP, बैंक डिटेल्स या UPI जानकारी कभी साझा न करें
* ठगी होने पर तुरंत 1930 (नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन) पर कॉल करें
* या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें

क्या है खतरा?

LPG को लेकर बनी अफरातफरी का फायदा उठाकर साइबर ठग लोगों को जल्दी निर्णय लेने के लिए मजबूर कर रहे हैं। ऐसे में न सिर्फ पैसे का नुकसान होता है, बल्कि आपकी निजी बैंकिंग जानकारी भी खतरे में पड़ जाती है।

 

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।