आईसीआईसीआई बैंक का पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 13.88 प्रतिशत बढ़कर 15,440 करोड़ रुपये

आईसीआईसीआई बैंक ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया। बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ 13.88 प्रतिशत बढ़कर 15,440 करोड़ रुपये पहुंच गया।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: निजी क्षेत्र के दूसरे सबसे बड़े बैंक आईसीआईसीआई बैंक का चालू वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-जून तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 13.88 प्रतिशत बढ़कर 15,440 करोड़ रुपये रहा।
बीते वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ 13,558 करोड़ रुपये था। बैंक ने शनिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसका एकल आधार पर शुद्ध लाभ 15.95 प्रतिशत बढ़कर 14,804 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 2025-26 की अप्रैल-जून तिमाही में 12,768 करोड़ रुपये था।

बैंक की मुख्य शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई) समीक्षाधीन तिमाही में सालाना आधार पर 12.7 प्रतिशत बढ़कर 24,384 करोड़ रुपये हो गई। ऋण वितरण में करीब 20 प्रतिशत की वृद्धि और शुद्ध ब्याज मार्जिन (एनआईएम) में मामूली सुधार से इसे बल मिला। बैंक का शुद्ध ब्याज मार्जिन बढ़कर 4.36 प्रतिशत हो गया। बैंक की जमा राशि में सालाना आधार पर 14 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। समीक्षाधीन तिमाही में कोषागार आय को छोड़कर अन्य आय सालाना आधार पर 16 प्रतिशत बढ़कर 8,425 करोड़ रुपये हो गई। परिसंपत्ति गुणवत्ता के मोर्चे पर बैंक का सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (जीएनपीए) अनुपात सुधरकर 1.38 प्रतिशत रह गया, जो 2025-26 की समान तिमाही में 1.67 प्रतिशत और मार्च, 2026 के अंत में 1.40 प्रतिशत था।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।