
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि शिक्षा व्यवस्था को बिल्कुल नए सिरे से तैयार किया जाना चाहिए ताकि बच्चों के लिए तनावमुक्त एवं सुरक्षित माहौल बने, और माता-पिता को उनके त्याग का फल मिल सके। राहुल ने देहरादून में शुक्रवार शाम आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ रैली का एक वीडियो ‘एक्स’ पर साझा किया। उन्होंने मंच पर रिया कुमारी के पिता राजेश कुमार को बुलाया था। रिया ने पेपर लीक के आरोपों के बाद मई में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) परीक्षा रद्द होने के कारण आत्महत्या कर ली थी।

