Homeझारखंडरिपब्लिक डे पर रांची के DIG सहित 55 पुलिसकर्मियों को मिलेगा पदक,...

रिपब्लिक डे पर रांची के DIG सहित 55 पुलिसकर्मियों को मिलेगा पदक, 2 को…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Jharkhand 55 Policemen will get Medals: रांची के रेंज DIG अनूप बिरथरे (DIG Anup Birthare) सहित झारखंड के 55 पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय (Home Ministry) ने गणतंत्र दिवस पर पदक देने की बुधवार को घोषणा की है।

दो पुलिसकर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (President Police Medal), 23 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक, 23 पुलिसकर्मियों को वीरता के लिए पुलिस पदक, पांच पुलिसकर्मियों को असाधारण आसूचना कुशलता पदक, 2 पुलिसकर्मियों को अनुसंधान में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री पदक दिया जायेगा।

इनको मिलेगा पदक

विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक:

इंस्पेक्टर बैंकटेश कुमार और DSP नवीन कुमार लकड़ा।

सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक:

स्पेशल ब्रांच के DSP अरविंद कुमार, जमशेदपुर CCR के DSP अनिमेष कुमार गुप्ता, वायरलेस हेडक्वार्टर में टेक्निकल इंस्पेक्टर विमलकांत कुमार, ATS में तैनात SI साकिर अंसारी, ATS में तैनात ASI जेम्स टोप्पो, चाईबासा में तैनात ASI रजनीश कुमार, एसटीएफ में तैनात हवलदार मुकरू सुंडी, ATS में तैनात हवलदार बलराम बहादुर राना, जैप-7 के हवलदार सुभाष धोबी।

इनके अलावा ATS के सिपाही मंगल गुरुंग, जैप-1 के सिपाही लालू लामा, जगुआर इंस्पेक्टर शंकर कामती, संचार एवं तकनीकी सेवा में तैनात इंस्पेक्टर राजीव कमल, चाईबासा जिला बल एसआई तुफैल खान, जैप-10 SI गुरुदेव ठाकुर जगुआर के एसआई सिंहराज तमांग, रांची जिला बल के मो अरशद खां, चाईबासा जिला बल के एएसआई बसंत कुमार पासवान, जगुआर के SI रंजीत कुमार, जैप-6 के हवलदार बच्चन कुमार सिंह, जगुआर के हवलदार अमित कुमार, जैप-10 के महिला हवलदार प्रभात केरकेट्टा और जगुआर के हवलदार संजय कुमार गोराई।

वीरता के लिए पुलिस पदक:

STF के शहीद आरक्षी कृष्ण प्रसाद न्यौपाने, परमानंद चौधरी, अजीत औरैया, कुंदन कुमार सिंह, देव कुमार महतो, अजय कुजूर, चतरा जिला बल के SI सुशील टुडू, IPS के विजयशंकर, पलामू जिला बल SI प्रभात रंजन राय, आरक्षी छोटेलाल कुमार, दुमका जिला बल SI फागू होरो रामगढ़ जिला बल के इंस्पेक्टर लिलेश्वर महतो, SI रामेश्वर भगत, लातेहार के तत्कालीन ASP अभियान विपुल पांडे, रांची में तैनात इंस्पेक्टर बृज कुमार, सिमडेगा जिलाबल के SI सत्येंद्र कुमार सिंह, हवलदार अरविंद मिंज, आरक्षी नवनीत नवल, चाईबासा जिला बल के SI अर्जुन कुमार सिंह पलामू जिला बल के आरक्षी रंजीत कुमार CRPF के तत्कालीन डिप्टी कमांडेंट रविंद्र कुमार और इंस्पेक्टर जॉन मुर्मू।

असाधारण आसूचना कुशलता पदक:

आईपीएस प्रभात कुमार, रांची रेंज के DIG अनूप बिरथरे, स्पेशल ब्रांच के इंस्पेक्टर अरविंद कुमार, SIB के इंस्पेक्टर इमदाद अंसारी और SIB के आरक्षी मुकेश कुमार सिंह।

अनुसंधान में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री पदक:

रांची जिला बल की SI रूपा बाखला और DSP जय प्रकाश नारायण चौधरी।

spot_img

Latest articles

मनरेगा का नाम बदलने पर कांग्रेस का तंज, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

Congress Taunts Centre Over Renaming of MNREGA: प्रदेश कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार...

दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस की बड़ी रैली, 14 दिसंबर को होगा आयोजन

New Delhi : कांग्रेस पार्टी 14 दिसंबर को दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ...

संसद हमले की 24वीं बरसी पर शहीदों को नमन, देश ने किया वीर जवानों का स्मरण

नई दिल्ली: संसद भवन पर हुए आतंकी हमले (2001) की 24वीं बरसी पर आज...

झारखंड प्रशासन में बड़ा फेरबदल: कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को मिलेगा प्रमोशन

रांची: झारखंड कैडर की दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारी वंदना दादेल और मस्तराम मीणा को...

खबरें और भी हैं...

मनरेगा का नाम बदलने पर कांग्रेस का तंज, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

Congress Taunts Centre Over Renaming of MNREGA: प्रदेश कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार...

दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस की बड़ी रैली, 14 दिसंबर को होगा आयोजन

New Delhi : कांग्रेस पार्टी 14 दिसंबर को दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ...

संसद हमले की 24वीं बरसी पर शहीदों को नमन, देश ने किया वीर जवानों का स्मरण

नई दिल्ली: संसद भवन पर हुए आतंकी हमले (2001) की 24वीं बरसी पर आज...