बढ़ गए घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम, लागू हुए नए रेट

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: सरकार ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर (LPG Cylinder) के दाम बढ़ा दिए है। दिल्ली में आज से घरेलू सिलेंडर की कीमत 999.50 रुपये पहुंच गई है।

बता दें कि 1 मई से ही कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये से अधिक का इजाफा किया गया था।

अब 14.2 किलो वाला घर में इस्तेमाल होने वाला सिलेंडर 50 रुपये तक महंगा हो गया है।

यह वृद्धि शनिवार यानी 7 मई 2022 से ही प्रभावी हो गई है। इससे पहले घरेलू एलपीजी के दाम 22 मार्च को 50 रुपये बढ़े थे। अप्रैल माह में इस सिलेंडर की कीमत में कोई इजाफा नहीं हुआ था।

इस साल रसोई गैस की कीमत में ये दूसरी बार इजाफा हुआ है। इससे पहले मार्च में कंपनियों ने 50 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की थी।

पेट्रोल-डीजल के अलावा खाद्य पदार्थ जैसे आटा, कुकिंग ऑयल, दाल महंगी होने के कारण मध्य वर्ग के लोगों का बजट बिगड़ता जा रहा है। क्योंकि केन्द्र सरकार ने रसोई गैस सिलेंडर पर सब्सिडी देना बंद कर दिया है।

कामर्शिलय गैस सिलेंडर भी हो रहा लगातार महंगा

घरेलू एलपीजी की कीमत में बढ़ोतरी के बाद बीते एक अप्रैल को 19 कलो वाले कामर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोतरी हुई थी।

उस दिन इसका दाम 249.50 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ा था। इसके बाद दिल्ली में इस सिलेंडर का दाम 2253 रुपये हो गया था।

इसके बाद 1 मई 2022 को भी कामर्शियल एलपीसी गैस सिलेंडर के भाव में 104 रुपये प्रति सिलेंडर का इजाफा कर दिया था।

उसके बाद 19 किलो वाले वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम बढ़कर 2,355 रुपये प्रति सिलेंडर पहुंच गया है।

Share This Article