प्राथमिक शिक्षकों के दल ने शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो से की मुलाक़ात

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: सत्तारूढ़ दल के सचेतक मथुरा प्रसाद महतो की अगुवाई में मंगलवार को प्राथमिक शिक्षकों का एक दल राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो से उनके आवास पर मिला।

मिलने आए दल ने मंत्री से प्राथमिक शिक्षकों का स्थानांतरण गृह जिला में करने की मांग की।

इस क्रम में दल ने मंत्री का ध्यान स्थानांतरण नियमावली 2019 का गृह जिला में स्थानांतरण में समय सीमा को समाप्त करते हुए शीघ्र संशोधन कराने की ओर भी ध्यान आकृष्ट कराया।

इस दौरान उन्हें यह भी अवगत कराया गया कि वर्ष 2014, 2015, 2016 एवं 2019 में नियुक्त प्राथमिक शिक्षकों का गृह जिला स्थानांतरण में पुरुष शिक्षकों का समय सीमा की बाध्यता को समाप्त किया जाए या सेवा संपुष्टि के बाद गृह जिला में स्थानांतरण किया जाए।

साथ ही बिना वरीयता खोए हुए प्राथमिक शिक्षकों का गृह जिला स्थानांतरण किया जाए।

मिलने आए दल की बातों को सुनने के बाद मंत्री ने इस विषय पर सकारात्मक एवं समुचित कदम उठाने की बात कही।

दल में गृह जिला स्थानांतरण प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार यादव, महासचिव वरुण महतो एवं जग्गू महतो शामिल थे।

Share This Article