प्रधानमंत्री ने कथकली गुरु चेमानचेरी के निधन पर जताया दुख

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को वयोवृद्ध कथकली नर्तक गुरु चेमानचेरी कुनिरामन नायर के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता के प्रति उनका जुनून प्रसिद्ध था।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट संदेश में कहा, ‘कथकली उस्ताद गुरु चेमानचेरी कुनिरामन नायर के निधन के समाचार से दुखी हूं।

भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता के प्रति उनका जुनून प्रसिद्ध था। उन्होंने हमारे शास्त्रीय नृत्यों में आगामी प्रतिभाओं को तैयार करने के लिए असाधारण प्रयास किए। मेरे विचार उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं।’

उल्लेखनीय है कि कथकली नर्तक गुरु का आज तड़के कोइलांडी के चेलिया में उनके आवास पर निधन हो गया। वह 105 साल के थे।

नायर को 2017 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।

Share This Article