प्रियंका गांधी ने जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे सांसदों से की मुलाकात

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को यहां पंजाब के पार्टी सांसदों से मुलाकात की, जो कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

प्रियंका ने उनसे भाई और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आवास पर मुलाकात की।

सांसद – रवनीत सिंह बिट्ट, जसबीर सिंह डिम्पा और अन्य लोग 7 दिसंबर से जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

शशि थरूर और सलमान खुर्शीद सहित कई कांग्रेस नेता उनके साथ एकजुटता दिखाने के लिए उनके विरोध में शामिल हुए हैं।

कांग्रेस सांसद जसबीर सिंह डिंपा ने कहा, हम तब तक यहां बैठेंगे जब तक किसान नए कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे।

सरकार को नए कृषि कानूनों को वापस लेना चाहिए और उनकी मांगों को देखना चाहिए और मामले को हल करना चाहिए।

गुरजीत सिंह औजला ने कहा, पंजाब कांग्रेस पहले दिन से किसानों के साथ है और किसानों को समर्थन देना हमारी जिम्मेदारी है .. जब तक सरकार अपने फैसले वापस नहीं लेती है, तब तक विरोध जारी रहेगा।

Share This Article