प्रोफेशनल कांग्रेस ने मनाया संविधान दिवस, बाबा साहेब के चित्र पर किया माल्यार्पण

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड प्रोफेशनल कांग्रेस की ओर से गुरुवार को रांची के चुटिया राम मंदिर के सामने संविधान दिवस मनाया गया।

प्रोफेशनल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

कांग्रेस नेताओं ने सर्वप्रथम संविधान निर्माता बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण किया। दीप प्रज्वलित कर संविधान को प्रणाम किया।

आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि आज बहुत ही बड़ा दिन है जब शहीदों के कलम से लिखा गया है यह संविधान जिसे देश ने 26 जनवरी 1949 को अंगीकार किया।

हम लोगों के पूर्वजों को मैं नमन करता हूं जिन्होंने हमें संविधान दिया।

उन्होंने कहा यह शान आन बान है, यह मेरा अभिमान है, यह कर्तव्य है, यह अधिकार है, विचारों के अभिव्यक्ति का अंबार है।

यह उद्देशिता है,लोकतंत्र है, ये मेरा संविधान है।

आईये हम सब नमन करें बाबा साहेब का जिन्होंने संविधान तैयार किया और देश को एक सूत्र में पिरोकर एक साथ आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया।

जयसवाल ने कहा कि बाबा साहेब की अध्यक्षता में 2 वर्ष 11 महीने 18 दिन में तैयार संविधान का मसौदा देश की सहमति से 26 नवंबर 1949 को अंगीकृत किया गया जिसपर हमें गौरव है।

आलोक कुमार दूबे ने संविधान दिवस पर संवैधानिक मूल्यों, नैतिकता और मर्यादा के साथ संविधान की गरिमा कायम रखने की अपील करते हुए कहा कि आज संवैधानिक पद पर बैठे लोगों द्वारा संविधान को बदलने की बात की जाती है, जबकि संविधान में सभी वर्गां, समुदाय, जाति और धर्म को समान रूप से बराबर का अधिकार देते हुए सम्मान दिया गया है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार जनहित में आवाज उठाने वालों, आंदोलन करने वालों को देशद्रोही की संज्ञा दी जा रही हैं।

Share This Article