झारखंड पुलिस मुख्यालय में पुलिसकर्मियों ने ली एकता व अखंडता की शपथ

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

न्यूज़ अरोमा रांची: झारखण्ड पुलिस मुख्यालय में गुरुवार को संविधान शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।

इसमें पुलिस महानिदेशक, मुख्यालय अजय कुमार सिंह की ओर से पुलिस मुख्यालय के सभी वरीय पुलिस पदाधिकारियों और सहकर्मी को राष्ट्र की एकता और अखंडता की शपथ दिलायी गयी।

इस शपथ ग्रहण समारोह में एडीजी मुरारी लाल मीणा, पुलिस महानिरीक्षक सुमन गुप्ता, प्रिया दूबे, पुलिस उप-महानिरीक्षक अनेप्पु विजयालक्ष्मी, एसपी धनंजय कुमार सिंह, शिवाणी तिवारी और कर्नल केए खान सहित पुलिस मुख्यालय के अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

Share This Article