विधायक सरयू राय 21 नवंबर को रामार्चा पूजा करेंगे

जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने बताया कि 25 वर्षों से गुरु पूर्णिमा पर होने वाली रामार्चा पूजा इस वर्ष 21 नवंबर को देवउठान एकादशी के अवसर पर आयोजित होगी।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Saryu Roy : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के यहां पिछले 25 वर्षों से चली आ रही रामार्चा पूजा की परंपरा में इस वर्ष तिथि को लेकर बदलाव किया गया है। हर साल गुरु पूर्णिमा के दिन आयोजित होने वाली रामार्चा पूजा इस बार देवउठान एकादशी के अवसर पर 21 नवंबर को आयोजित होगी।

विधायक सरयू राय ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि विगत 25 वर्षों से गुरु पूर्णिमा के दिन उनके यहां रामार्चा पूजा का आयोजन होता रहा है। इस वर्ष आयोजन की तिथि में परिवर्तन किया गया है। इसलिए श्रद्धालु और शुभचिंतक गुरु पूर्णिमा की जगह 21 नवंबर की तिथि को ध्यान में रखें।

सरयू राय ने कहा, “गत 25 वर्षों से गुरु पूर्णिमा के दिन मेरे यहां रामार्चा पूजा का आयोजन होता रहा है। इस वर्ष तिथि में परिवर्तन हुआ है। रामार्चा पूजा गुरु पूर्णिमा को न होकर देवउठान एकादशी को होगी, जो 21 नवंबर 2026, शनिवार को पड़ रही है।”

उन्होंने अपने सभी स्नेहीजनों, शुभचिंतकों और श्रद्धालुओं को रामार्चा पूजा में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया है।

गौरतलब है कि रामार्चा पूजा सरयू राय के यहां वर्षों से आयोजित होने वाला धार्मिक अनुष्ठान है, जिसमें बड़ी संख्या में उनके शुभचिंतक, समर्थक और श्रद्धालु शामिल होते हैं।

इस बार तिथि में बदलाव होने के कारण सरयू राय ने पहले ही इसकी सूचना सार्वजनिक की है, ताकि आयोजन से जुड़े लोगों और श्रद्धालुओं के बीच किसी तरह का भ्रम न रहे।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।