Ranchi में जमीन के नाम पर धोखाधड़ी, 55 लाख में हुआ सौदा

News Aroma Desk
2 Min Read
Ranchi में जमीन के नाम पर धोखाधड़ी, 55 लाख में हुआ सौदा
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi News: राजधानी रांची से जमीन के नाम पर धाखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। दरअसल, रांची स्थित धुर्वा सेक्टर दो निवासी संतोष कुमार सिन्हा ने जगन्नाथपुर थाने में हटिया निवासी बुतरू उरांव और उसके बेटे शशि लकड़ा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

Ranchi News: 55 लाख रुपये में किया गया एकरारनामा

संतोष कुमार ने आरोप लगाया है कि, मार्च 2018 में बुतरू उरांव और उसका बेटा शशि लकड़ा ने आर्थिक परेशानी का हवाला देते हुए तुपुदाना थाना क्षेत्र के मौजा डुगरी स्थित अपनी जमीन बेचने की बात कही और उनको जमीन पसंद आने के बाद दो जून 2018 को 20 डिसमिल जमीन का 55 लाख रुपये में एकरारनामा किया गया। इसको लेकर उन्होंने पहले उनको 10 लाख रुपये नकद दिए,और करीब 38 लाख रुपए उन्होनें बाद में चेक और नकद के माध्यम से दिए थे। इस दौरान कई गवाह भी मौजूद रहें।

पीड़ित ने पुलिस से मदद की लगाई गुहार

Ranchi News: लेकिन, दोनों जमीन की रजिस्ट्री कराने की बात पर लगातार टालमटोल करते रहे। इसके बाद जब वह जमीन को घेरने पहुंचे तो असली जमीन मालिक सामने आया। तब उन्हें मालूम हुआ कि जमीन के जो दस्तावेज दिखाए गए थे, वे फर्जी थे। शिकायतकर्ता ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपितों के खिलाफ जल्द से जल्द कानूनी कार्रवाई कर उन्हें इंसाफ दिलाने की मांग की है।

 

Share This Article