Jharkhand News: CJI सूर्यकांत आज झारखंड दौरे पर, हाईकोर्ट में करेंगे डेटा सेंटर का उद्घाटन

News Aroma Desk
2 Min Read
Jharkhand News: CJI सूर्यकांत आज झारखंड दौरे पर, हाईकोर्ट में करेंगे डेटा सेंटर का उद्घाटन
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

 Jharkhand News: भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत 2 नवंबर को यानी आज झारखंड पहुंचेंगे। CJI सूर्यकांत झारखंड हाईकोर्ट परिसर में नए डेटा सेंटर के उद्घाटन समारोह में शामिल होकर, डेटा सेंटर का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान झारखंड हाईकोर्ट के कई न्यायाधीश मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम 7 :30 बजे शुरु होगा। इसके बाद कई महत्वपूर्ण डिजिटल सेवाओं और सॉफ्टवेयर की शुरुआत भी की जाएगी।

Jharkhand News: डिजिटल सेवाओं और सॉफ्टवेयर पर होगी चर्चा

झारखंड हाईकोर्ट की कम्प्यूटरीकरण एवं डिजिटलीकरण समिति के सदस्य जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी अपने स्वागत भाषण से कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। इसके बाद झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनक भी कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही, सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अपरेश कुमार सिंह और जस्टिस एस. चंद्रशेखर भी डिजिटल सेवाओं पर अपना भाषण देगें। इस दौरान न्यायिक व्यवस्था में तकनीक के बढ़ते महत्व और डिजिटल सुविधाओं से होने वाले बदलावों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

CJI सूर्यकांत लोगों को करेंगे संबोधित

Jharkhand News: इसके बाद भारत के मुख्य न्यायाधीश और अन्य अतिथि मिलकर कई महत्वपूर्ण डिजिटल सेवाओं और सॉफ्टवेयर का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद CJI सूर्यकांत लोगों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के आखिर में झारखंड हाईकोर्ट की कम्प्यूटरीकरण एवं डिजिटलीकरण समिति के अध्यक्ष जस्टिस आनंद सेन धन्यवाद ज्ञापन करेंगे। और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।

Share This Article