चंपई सोरेन ने हाई कोर्ट से जेपीएससी और जेएसएससी में हुई ‘अनियमितताओं’ पर संज्ञान लेने का आग्रह किया

भाजपा नेता चंपई सोरेन ने जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच की मांग करते हुए हाई कोर्ट से स्वतः संज्ञान लेने का आग्रह किया।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Champai Soren : भाजपा नेता चंपई सोरेन ने रविवार को झारखंड हाई कोर्ट से आग्रह किया कि वह झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं का स्वतः संज्ञान ले और पिछले कुछ वर्षों में इन दोनों आयोगों द्वारा की गई सभी भर्ती प्रक्रियाओं की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने का आदेश दे।

पूर्व मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि “युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को सरकारी संरक्षण नहीं बल्कि कड़ी सजा मिलनी चाहिए।”

उन्होंने कहा, “झारखंड उच्च न्यायालय को इस मामले का स्वतः संज्ञान लेकर पिछले कुछ वर्षों में जेएसएससी और जेपीएससी द्वारा कराई गई हर भर्ती प्रक्रिया की सीबीआई से जांच कराने का आदेश देना चाहिए।”

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधते हुए सोरेन ने आरोप लगाया कि सत्तासीन लोगों के संरक्षण में काली सूची में डाली गईं एजेंसियों के जरिए सरकारी नौकरियों की नीलामी की जा रही है।

भाजपा विधायक ने आरोप लगाते हुए कहा, “झारखंड में युवाओं के सपनों और उम्मीदों को लगातार कुचला जा रहा है… इसके बावजूद सत्तारूढ़ दल के सदस्य ऐसे चुप बैठे हैं, जैसे कुछ हुआ ही नहीं हो।”

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।