झारखंड में 4 IPS अधिकारियों का प्रमोशन, क्लिक कर जानें पोस्टिंग डिटेल

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
न्यूज़ अरोमा रांची: झारखंड सरकार ने राज्य कैडर के चार आईपीएस अधिकारियों को नए वर्ष में प्रोन्नति दी है।
कोल्हान जोन के प्रभारी नवीन कुमार सिंह को एडीजी अभियान बनाया गया है।
वहीं रांची के डीआईजी अखिलेश कुमार झा को प्रोन्नति देते हुए आईजी मानवाधिकार बनाया गया है जबकि जैप 9 के कमांडेंट अनूप बिरथरे को राज्य सरकार ने डीआईजी बजट बनाया है।
वहीं, सीआईडी के एसपी सुनील भास्कर को डीआईजी सीआईडी बनाया गया है।
प्रोन्नति देने के बाद इनका पदस्थापन भी कर दिया गया हैं। राज्य सरकार ने एक जनवरी की देर रात यह फैसला लिया।
उल्लेखनीय है कि झारखंड पुलिस मुख्यालय में एडीजी अभियान का महत्वपूर्ण पद काफी समय से खाली था।
इसके साथ ही और भी कई अन्य महत्वपूर्ण रिक्त पदों को भी भरने की कोशिश की गयी है।

किन्कहें हां मिली पोस्टिंग

नवीन कुमार सिंह – एडीजी अभियानअखिलेश कुमार झा- आईजी मानवाधिकारअनूप बिरथरे- डीआईजी बजटसुनील भास्कर- डीआईजी सीआईडी

Share This Article