
रांची : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धीरज साहू इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित किए गए हैं। इसके बाद से उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में सोमवार को कांग्रेस के युवा एवं ऊर्जावान नेता निश्चय वर्मा ने कार्यालय पर अनेक शुभचिंतकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं साथियों ने आत्मीय मुलाकात कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर धीरज साहू ने कहा कि आप सभी का स्नेह, विश्वास एवं शुभकामनाएँ मेरे लिए ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत हैं। यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि देशभर के श्रमिकों, ट्रेड यूनियन कार्यकर्ताओं और श्रमिक हितों के लिए संघर्षरत प्रत्येक साथी का सम्मान है।

