मेदिनीनगर में NPU के नियम स्थापित करने का विरोध

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेदिनीनगर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने रविवार को छहमुहान चौक पर नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय के नियम स्थापित करने के लिए जारी प्रेस विज्ञप्ति की प्रति को जलाया।

अभाविप के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य विनीत पांडेय ने कहा कि नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों की आवाज को दबाना चाहते हैं। हम सभी को ज्ञात है कि विश्वविद्यालय में व्याप्त शैक्षणिक अराजकता और छात्रों के अधिकारों का हमेशा से दोहन होते रहा है। यह नियम छात्रों के अधिकारों को दबाने हेतु बनाया गया है।

छात्रों की समस्याओं को लेकर के सोचने वाला इस विश्वविद्यालय में कोई भी नहीं है। छात्रों की सुलभता के लिए किसी भी प्रकार की कोई नियम कानून नहीं बनाई जाती।

जिला संयोजक अभय वर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन तत्काल संज्ञान ले अन्यथा विद्यार्थी परिषद निरंतर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

मौके पर जिला सोशल मीडिया प्रमुख गौरव दुबे, नगर सह मंत्री रामा शंकर पासवान, चैनपुर नगर मंत्री राजन कश्यप, जिला स्कूल अध्यक्ष नीतीश दुबे, विपिन यादव, आकाश मिश्रा, अंकित विश्वकर्मा, मिथिलेश दीक्षित, राहुल तिवारी, चंदन कुमार पासवान, अभिषेक कुमार रवि, राहुल कुमार चेरों, अंकित लाल, शिवानंद तिवारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share This Article