15 सूत्री मांगों को लेकर बापू वाटिका के सामने रसोईया संघ का धरना प्रदर्शन

News Update
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Protest of Kitchen Union: झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोईया संघ (Jharkhand State School Cook Association) ने आज मोरहाबादी स्थित Bapu Vatika के सामने संघ की महिलाओं ने 10 हजार मासिक वेतन सहित 15 सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया।

धरने पर बैठी महिलाओं ने कहा कि झारखंड में लगभग 80 हजार से अधिक रसोईया काम कर रही हैं। रसोईया संघ की महिलाएं राज्यभर के 30-32 हजार सरकारी स्कूलों में बच्चों (कक्षा 6 से 8) को खाना बनाकर खिलाती हैं।

वे 12 महीने सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक काम करती है। लेकिन इसके एवज में हर माह सिर्फ दो हजार ही मिलते हैं और वह भी चार-पांच महीना बाद वेतन दिया जाता है। उनका कहना है कि इस काम में न्यूनतम मजदूरी भी नहीं मिल पा रही है।

महिलाओं का कहना है कि एक तरफ सरकार मंईयां योजना (Sarkar Maiyan Yojana) ते तहत बिना किसी काम के महिलाओं को एक हजार महीना दे रही है। वहीं दूसरी तरफ काम करने के बाद भी रसोइयां का मानदेय नहीं बढ़ाया जा रहा है।

संघ की मांगें

– रसोइयां बहनों को सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाये।
– हर माह 10 हजार मासिक वेतन दिया जाये।
– रसोईयों को हर माह समय पर मानदेय का भुगतान किया जाये।
– न्यूनतम मानदेय 21 हजार किया जाये।
– ड्रेस कोड लागू कर साल में दो सेट कॉर्टन साड़ी दिया जाये।
– दुर्घटना बीमा सुनिश्चित की जाये।
– रिटारमेंट के बाद पेंशन लागू किया जाये।
– मध्याह्न भोजन बनाने में परेशानी को हल करने के लिए Help Desk बनाया जाये।
– मध्याह्न भोजन बनाने और सुरक्षित रखने के लिए जरुरत के अनुसार बर्तन और पानी की व्यवस्था किया जाये।

Share This Article