Latest NewsUncategorizedअन्ना हजारे की एंजियोग्राफी हुई, हालत स्थिर

अन्ना हजारे की एंजियोग्राफी हुई, हालत स्थिर

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पुणे: गांधीवादी और सामाजिक कार्यकर्ता किसान बाबूराव उर्फ अन्ना हजारे को गुरुवार सुबह यहां एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी एंजियोग्राफी की गई। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अवधूत बोमडवाड ने कहा कि पिछले 2-3 दिनों से सीने में हल्के दर्द के बाद हजारे को यहां रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया।

अस्पताल ने कहा कि विशेषज्ञों की एक टीम ने उनकी पूरी जांच की और ईसीजी टेस्ट भी हुआ। पता चला कि उनके हृदय में रक्त-संचार में मामूली रुकावट आई।

हृदय विशेषज्ञों की एक टीम ने हजारे की एंजियोग्राफी की। टीम में मुख्य हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. पी.के. ग्रांट और डॉ. सी.एन. मखले शामिल थे।

अस्पताल के मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ. ग्रांट ने कहा, एंजियोग्राम से अन्ना की कोरोनरी धमनी में मामूली रुकावट का पता चला। रुकावट दूर करने की प्रक्रिया सफलतापूर्वक की गई। उन्हें चिकित्सा उपचार की उचित लाइन मिल रही है।

अन्ना के अस्वस्थ होने की जानकारी मिलने पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली और कहा, मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

डॉ. ग्रांट ने कहा कि हजारे की हालत अभी स्थिर है और उन्हें कुछ दिनों में छुट्टी मिलने की संभावना है।

spot_img

Latest articles

राजनीति और मीडिया दोनों का अंतिम लक्ष्य राष्ट्रहित हो : राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला

रांची : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने सोमवार को रांची प्रेस क्लब...

आरसीपी सिंह की जदयू में हो सकती है वापसी!

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कभी निकटतम सहयोगी रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी...

महिलाओं से जुड़े मुद्दे मजबूती से उठाए महिला मोर्चा : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि जनता दल...

बिहार चुनाव में लोक हारा और तंत्र जीता : तेजस्वी यादव

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद राजद नेता तेजस्वी...

खबरें और भी हैं...