बेअदबी करने वाले उम्रभर जेल में सड़ेंगे : भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बेअदबी कानून लागू होने के बाद शुकराना यात्रा निकाली आनंदपुर साहिब से फगवाड़ा तक जनता का समर्थन और फूलों से स्वागत मिला हुआ है

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि गुरु पातशाह जी के आशीर्वाद से ही हमने बेअदबी के खिलाफ सख़्त कानून बनाया और उसे लागू किया। अब बेअदबी करने वाले उम्रभर जेल में सड़ेंगे। गौरतलब है कि बेअदबी के खिलाफ कानून पारित करने के बाद बुधवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान शुकराना यात्रा पर निकले हैं। इस यात्रा में उन्हें जगह-जंगह जनता का समर्थन मिल रहा है। इस यात्रा में वे सबसे पहले श्री आनंदपुर साहिब पहुंचे, इसके बाद बलाचौर और अब उनकी शुकराना यात्रा फगवाड़ा में है। यात्रा के दौरान स्थानीय लोगों ने जगह-जगह उनके काफिले पर फूलों की बारिश की और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हाथ जोड़कर उनको शुक्रिया कहा।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।