Latest NewsUncategorizedPUNJAB Election 2022 : शिअद संरक्षक प्रकाश सिंह बादल लम्बी सीट से...

PUNJAB Election 2022 : शिअद संरक्षक प्रकाश सिंह बादल लम्बी सीट से हारे

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल (शिअद) संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पंजाब के मुक्तसर जिले में अपनी पारंपरिक लम्बी सीट से आम आदमी पार्टी के गुरमीत सिंह खुडियां से चुनाव हार गए हैं।

पंजाब विधानसभा चुनाव में इस सीट के लिए बृहस्पतिवार को घोषित नतीजों के अनुसार, चुनाव में सबसे बुजुर्ग उम्मीदवार बादल (94) को खुडियां ने 11,396 मतों के अंतर से हराया।

पांच बार के मुख्यमंत्री को हराने पर खुडियां ने कहा, ‘‘मैं उनके (बादल) खिलाफ चुनाव लड़ना चाहता था और आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने मुझ पर भरोसा जताया। मेरी इच्छा बादल के खिलाफ चुनाव लड़ने की थी।’’

उन्होंने कहा कि ज्यादातर नेता शिअद के दिग्गज नेता से उनके गढ़ लम्बी में चुनाव लड़ने से कतराते हैं।

खुडियां ने कांग्रेस से टिकट न मिलने के बाद पार्टी छोड़ दी थी और आप में शामिल हो गए थे।

बादल परिवार पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा, ‘‘देखिए वे अब (तीन सीटों) कहां खड़े हैं…यह पार्टी के लिए बहुत दुख की बात है।’’

spot_img

Latest articles

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने अपने आवास पर इलाज के लिए आये मरीजों के परिजनों को कराया भोजन

नई दिल्ली : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव ने शनिवार को नई दिल्ली...

सभी मतदान केन्द्रों, स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल पर हो केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनाती : बाबूलाल मरांडी

रांची : पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को अपने बयानों...

पप्पू यादव ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना, कहा- बदले की भावना से काम करती है सरकार

पटना : पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने जेल से बाहर आते ही एक बार...

खबरें और भी हैं...