Latest Newsझारखंडरांची पहुंचे पुरी के जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती

रांची पहुंचे पुरी के जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: गोवर्धन मठ पुरी (Govardhan Math Puri) के जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती रेल मार्ग (Swami Nischalananda Saraswati Rail Route) से गुरुवार सुबह रांची पहुंचे।

अनुयायियों ने जगतगुरु शंकराचार्य का रांची रेलवे स्टेशन (Ranchi Railway Station) पर भव्य स्वागत किया। स्वामी निश्चलानंद सरस्वती गुरुवार शाम चार बजे रांची के हरमू मैदान (Harmu Maidan) में ‘विराट धर्मसभा’ को संबोधित करेंगे।

धर्मसभा में स्वामी निश्चलानंद सरस्वती अलग-अलग विषयों पर अपने विचार रखेंगे

धर्मसभा में शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती अलग-अलग विषयों पर अपने विचार रखेंगे। शंकराचार्य को सुनने के लिए Jharkhand के कोने-कोने से हजारों लोग पहुंचेंगे।

पूर्व IPS राजीव रंजन और कार्यक्रम के संरक्षक डॉ. HP नारायण ने बताया कि झारखंड (Jharkhand) में चौथी बार स्वामी निश्चलानंद सरस्वती (Swami Nischalananda Saraswati) का आगमन हुआ है।

स्वामी निश्चलानंद सरस्वती 16 से 19 मार्च तक रांची में रहेंगे

उन्होंने बताया कि Swami Nischalananda Saraswati 16 से 19 मार्च तक रांची में रहेंगे। उनके ठहरने की व्यवस्था सेल सिटी में की गयी है।

रांची प्रवास (Ranchi Travels) के दौरान शंकराचार्य 16 मार्च को शाम 4 बजे हरमू मैदान (Harmu Maidan) में विराट धर्मसभा को संबोधित करेंगे।

17 और 19 मार्च को शंकराचार्य दीक्षा देंगे। 17 मार्च को सुबह में दीक्षा और शाम में वॉलीबॉल ग्राउंड (Volleyball Ground) में धर्मसभा का आयोजन होगा।

19 मार्च को सरला बिरला में दीक्षा कार्यक्रम से कइयों को लाभान्वित करेंगे

स्वामी निश्चलानंद सरस्वती भारतवर्ष में घूम-घूमकर धर्मसभा के जरिये हिंदू समाज (Hindu Society) को एकजुट करने में लगे हैं। इसी उद्देश्य से शंकराचार्य रांची (Ranchi) पहुंचे हैं।

उन्होंने जुलाई 2021 में कहा था कि 2025 तक भारत हिंदू राष्ट्र (India Hindu Nation) बन जायेगा। इसी को लेकर स्वामी निश्चलानंद सरस्वती देशभर में धर्मसभा को संबोधित करने जा रहे हैं।

19 मार्च की भी सुबह सरला बिरला में ही दीक्षा कार्यक्रम से कइयों को लाभान्वित करेंगे। इसी दिन शाम को हटिया रेलवे स्टेशन (Hatia Railway Station) से वे वापस लौट जाएंगे।

spot_img

Latest articles

आदित्य साहू होंगे भाजपा के अगले प्रदेश अध्यक्ष, किया नामांकन

रांची : आदित्य साहू प्रदेश भाजपा के अगले कार्यकारी अध्यक्ष होंगे। मंगलवार को उन्होंने...

राजनीति और मीडिया दोनों का अंतिम लक्ष्य राष्ट्रहित हो : राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला

रांची : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने सोमवार को रांची प्रेस क्लब...

आरसीपी सिंह की जदयू में हो सकती है वापसी!

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कभी निकटतम सहयोगी रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी...

महिलाओं से जुड़े मुद्दे मजबूती से उठाए महिला मोर्चा : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि जनता दल...

खबरें और भी हैं...

आदित्य साहू होंगे भाजपा के अगले प्रदेश अध्यक्ष, किया नामांकन

रांची : आदित्य साहू प्रदेश भाजपा के अगले कार्यकारी अध्यक्ष होंगे। मंगलवार को उन्होंने...

राजनीति और मीडिया दोनों का अंतिम लक्ष्य राष्ट्रहित हो : राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला

रांची : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने सोमवार को रांची प्रेस क्लब...

आरसीपी सिंह की जदयू में हो सकती है वापसी!

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कभी निकटतम सहयोगी रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी...