Latest Newsझारखंडपूर्णिया सांसद पप्पू यादव की जान को खतरा! CM हेमंत सोरेन से...

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की जान को खतरा! CM हेमंत सोरेन से मांगी Z+ सिक्योरिटी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Jharkhand Politics : पूर्णिया के सांसद Pappu Yadav ने झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren को पत्र लिखकर अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए Z+ सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने दावा किया है कि उन्हें Lawrence Bishnoi Gang सहित अन्य माफियाओं और अपराधियों से लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।

राज्य और केंद्र सरकार नहीं दे रही सुरक्षा पर ध्यान

पप्पू यादव ने अपने पत्र में कहा है कि Bihar और Central Government उनकी सुरक्षा पर ध्यान नहीं दे रही है, जिससे उनकी चिंताएं और बढ़ गई हैं। उन्होंने बताया कि जब से वे 18वीं Lok Sabha के सदस्य बने हैं, तब से उन्हें और उनके परिवार को गंभीर खतरा महसूस हो रहा है।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिल रही धमकियां

बताते चलें पप्पू यादव को 7 दिसंबर 2024 को झारखंड के अमन साहू गिरोह से जुड़े Gangster Mayank Singh ने धमकी दी थी। मयंक सिंह ने Social Media पर Post करते हुए लिखा कि पप्पू यादव को लॉरेंस बिश्नोई से माफी मांगनी चाहिए।

उन्होंने यह भी दावा किया कि बिश्नोई गैंग एक Global International Gang है।

पप्पू यादव ने बताया कि अक्टूबर 2024 से उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं। इन धमकियों के बाद उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah को भी पत्र लिखा था। इसके बाद Purnia पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी थी, लेकिन खतरे को देखते हुए उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री से भी मदद मांगी है।

spot_img

Latest articles

गुमला में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

Tragic accident in Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र के नौवडीहा नया पुल मोड़ के समीप...

डोरंडा सड़क हादसा केस, अधिवक्ता मनोज टंडन को अंतरिम राहत, जांच पर फिलहाल रोक

Doranda Road Accident Case: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में हुए कार और मोटरसाइकिल...

30 हजार रुपये घूस मामले में पूर्व थाना प्रभारी को राहत नहीं, जमानत याचिका खारिज

30,000 Rupees Bribery Case: रांची की एसीबी की विशेष अदालत ने 30 हजार रुपये...

खबरें और भी हैं...

गुमला में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

Tragic accident in Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र के नौवडीहा नया पुल मोड़ के समीप...

डोरंडा सड़क हादसा केस, अधिवक्ता मनोज टंडन को अंतरिम राहत, जांच पर फिलहाल रोक

Doranda Road Accident Case: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में हुए कार और मोटरसाइकिल...