पुतिन ने रूस में मार्शल लॉ घोषित करने की खबरों का खंडन किया

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार को उन खबरों का खंडन किया, जिनमें कहा जा रहा था कि रूस यूक्रेन में चल रहे सैन्य अभियान और मॉस्को के खिलाफ पश्चिमी प्रतिबंधों के कारण आपातकाल या मार्शल लॉ की घोषणा करने जा रहा है।

आरटी की रिपोर्ट के अनुसार, पुतिन ने एक बयान में कहा, किसी देश में मार्शल लॉ की घोषणा तब की जाती है, जब विदेशी आक्रमण का मामला हो और ये ऐसे विशेष स्थानों पर लागू होता है, जहां शत्रुता होती है। हमारे पास ऐसा कोई मामला नहीं है और मुझे उम्मीद है कि हम ऐसा नहीं करेंगे।

उन्होंने रूसी महिला सैन्य सेवा सदस्यों (फीमेल मिलिट्री सर्विस मेंबर्स) के साथ एक टेलिवाइज्ड बैठक के दौरान यह टिप्पणी की।

पुतिन ने कहा कि रूसी कानून गंभीर घरेलू खतरों या आपदाओं के कारण विभिन्न प्रकार के विशेष राज्य या आपातकाल की स्थिति घोषित करने की भी अनुमति देता है। हालांकि उन्होंने कहा कि अभी ऐसा कोई मामला नहीं है।

पुतिन ने स्पष्ट करते हुए कहा, हम रूसी संघ के क्षेत्र पर किसी विशेष राज्य को लागू करने की योजना नहीं बना रहे हैं।

रूसी राष्ट्रपति ने आश्वासन देते हुए कहा, फिलहाल इसकी कोई आवश्यकता नहीं है।

यूक्रेन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस सप्ताह की शुरुआत में दावा किया था कि उसकी विदेशी खुफिया सर्विस को पता चला है कि पुतिन शुक्रवार को रूस में मार्शल लॉ की निवारक घोषणा कर सकते हैं।

राष्ट्रपति के सहयोगी मिखाइल पोडोलीक ने बिना सबूत के दावा किया कि रूस सभी विरोध-प्रदर्शनों पर प्रतिबंध लगाएगा और साथ ही वह अन्य देशों के साथ किसी भी संपर्क में कटौती करेगा और अन्य प्रतिबंध भी लगाए जाएंगे।

Share This Article