रब ने बना दी जोड़ी : बिहार में 36 इंच का दूल्‍हा और 34 इंच की दुल्‍हन, बिन बुलाए जुटे हजारों लोग

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

भागलपुर: फिलहाल शादियों का सीजन चल रहा है और हर तरफ शहनाई और गाजे बाजे की धुन सुनाई देती है। कहा जाता है की जोड़ियां ऊपर वाला बनाता है।

लेकिन इस रिश्ते को धरती पर पति-पत्नी दोनों समान रूप से चलाते हैं। इतना ही नहीं संसार का हर एक रिश्ता ऊपर से ही तय होकर आता है।

जिसे हम इंसान सिर्फ निभाने की कोशिश करते हैं। वैसे तो हमारे समाज में कई ऐसी जोड़ियां उदाहरण स्वरुप है जो हमारे समाज के लिए एक मिसाल कायम करती है। भागलपुर जिला के नवगछिया की ऐसी ही एक शादी फिलहाल चर्चे में है।

रब ने बना दी जोड़ी : बिहार में 36 इंच का दूल्‍हा और 34 इंच की दुल्‍हन, बिन बुलाए जुटे हजारों लोग

दरअसल नवगछिया में 36 इंच लंबे मुन्ना और 34 इंच लंबी दुल्हन ममता शादी के बंधन में बंधे हैं। इस नए दंपत्ति को देखने के लिए आज पास से हजारों संख्या में लोग जुटे हैं।

इनमें से बड़ी तादाद में ऐसे लोग थे जिन्हें शादी में आमंत्रित भी नहीं किया गया था। सभी लोगों के मन में सिर्फ एक लालसा थी कि वह मुन्ना और ममता की एक झलक देख सकें। शादी में जुटी भीड़ को संभालना काफी मुश्किल हो गया था।

रब ने बना दी जोड़ी : बिहार में 36 इंच का दूल्‍हा और 34 इंच की दुल्‍हन, बिन बुलाए जुटे हजारों लोग

शादी के दौरान डीजे पर ‘रब ने बना दी जोड़ी’ गाना बज रहा था और लोग इस पर जमकर डांस कर रहे थे।

इस शादी में हजारों की संख्या में स्थानीय लोग पहुंचे थे। जयमाला के समय लोगों का स्टेज पर पहुंचने का सिलसिला ऐसे शुरू हुआ कि रुकने का नाम नहीं ले रहा था। पूरे इलाके में यह शादी चर्चा का विषय बना हुआ है।

Share This Article