राहुल 56 साल के हुए, प्रधानमंत्री और खरगे समेत कई नेताओं ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मल्लिकार्जुन खरगे सहित कई नेताओं ने राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके कार्यों, नेतृत्व और समाज के कमजोर वर्गों के लिए संघर्ष की सराहना की।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कई अन्य नेताओं ने शुक्रवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी और उनके दीर्घायु होने की कामना की। कांग्रेस नेताओं ने विपक्ष के नेता के तौर पर राहुल गांधी के प्रयासों की सराहना की और कहा कि वह सत्ता के सामने निर्भीक होकर सच कहते हुए, समाज के सबसे कमजोर और हाशिए पर खड़े लोगों के अधिकारों और हितों की लड़ाई लड़ रहे हैं।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।