राहुल गांधी ने आस्था के महापर्व छठ पर दी देशवासियों को बधाई

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: बिहार सहित उत्तर भारत और देश के विभिन्न हिस्सों में शुक्रवार को लोग छठ पर्व के मौके पर सूर्य भगवान की पूजा अर्चना कर रहे हैं। आस्था के इस महापर्व पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी लोगों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दी हैं।

राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा, एक ऐसा व्रत-पूजन जो उगते और डूबते सूरज दोनों का ही महत्व दर्शाता है: छठ पर्व की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि उनकी कामना है कि इस वर्ष छठी मैया सभी देशवासियों को आरोग्य और समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करे।

कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से लिखा कि समस्त देशवासियों को आस्था के महापर्व छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं। छठी मैया का आशीर्वाद आपके जीवन में सुख, समृद्धि, धन व स्वास्थ्य लेकर आये।

पार्टी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट कर लिखा, ‘छठ पूजा महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं! सुख-समृद्धि के प्रतीक सूर्य देव की कृपा धरती के सभी जीव-जंतुओं पर बनी रहे।’

महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता देव ने कहा, सूर्य की आराधना के महापर्व छठ पर सभी के लिए सुख, शांति, स्वास्थ्य और संवर्धन की कामना है।

उल्लेखनीय है कि लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की शुरुआत तीन दिन पहले हुई थी। नहाय-खाय से शुरू हुए इस त्योहार में आज (शुक्रवार को) पहला अर्घ्य है।

Share This Article