किसानों को मिलेगी MSP की लीगल गारंटी, कर्जमाफी व लाभदायक फसल बीमा, राहुल गांधी ने…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने गुरुवार को कहा कि विपक्षी दलों का गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (INDIA) अगर सत्ता में आता है तो वह “किसानों की आवाज़” बनेगा और ऐसी नीतियां बनाएगा जो उनकी सुरक्षा कर सकें।

वह कांग्रेस की ‘Bharat Jodo Nyay Yatra’ के तहत राकांपा (SP) प्रमुख शरद पवार और शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत के साथ महाराष्ट्र के नासिक जिले के चंदवाड में एक किसान रैली को संबोधित कर रहे थे।

गांधी ने कहा, “ विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की सरकार किसानों की आवाज बनेगी और उनके हितों की रक्षा के लिए काम करेगी।”

उन्होंने किसानों के लिए ऋण माफी, किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए फसल बीमा योजना के पुनर्गठन, निर्यात आयात नीतियों के निर्माण में फसल की कीमतों की रक्षा करने और कृषि को GST से बाहर करने की कोशिश और सिर्फ एक कर पर काम करने वादा किया।

वायनाड से लोकसभा सदस्य Rahul Gandhi ने स्वामीनाथन समिति की रिपोर्ट के अनुसार, न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को कानूनी गारंटी देने के Congress के वादे को भी दोहराया।

Share This Article