‘हाथ में गदा’ लिए राहुल ने किया ऐलान, सरकार बनने के 30 दिन के अंदर किसानों को दिलाएंगे बीमा का पैसा

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Rahul Gandhi with Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश के झांसी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने संयुक्त रूप से चुनावी जनसभा को संबोधित किया।

इस दौरान राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने BJP पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार बनते ही अग्निवीर योजना को कूड़ेदान में डाल देंगे। हम शहीदों के साथ भेदभाव नहीं होने देंगे।

उन्होंने कहा कि ‘मुफ्त अनाज योजना’ कांग्रेस की सरकार लेकर आई थी, हमारी सरकार बनने पर हम इसके तहत और अधिक अच्छी Quality का राशन देंगे। गरीबों, किसानों, कमजोर लोगों की सरकार बननी चाहिए।

हमारी सरकार आई तो इनसे अच्छा और ज्यादा अनाज बांटेंगे। सरकार बनने के 30 दिन के अंदर किसानों को बीमा का पैसा दिलाएंगे। आंगनबाड़ी महिलाओं की आय दोगुनी हो जाएगी।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि चार चरणों का चुनाव हो चुका है। हर चरण में BJP नीचे जाती जा रही है।

किसानों की आय का सारा पैसा BJP की जेब में जा रहा है। इस सरकार में सबकुछ महंगा हो गया है। हर बार जब परीक्षा हुई, पेपर लीक कर दिया गया है। वैक्सीन का सच तो आप जानते ही होंगे। आज BJP की सरकार में लूट हो रही है। इनका हर वादा झूठा निकला।

Share This Article