आज से मणिपुर से शुरू हो रही राहुल गांधी की भारत जोड़ो नया यात्रा, अन्याय के खिलाफ…

भारत जोड़ो न्याय यात्रा 6,713 किमी का सफर बस से और पैदल तय होगी।

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज 14 जनवरी यानी रविवार से हिंसा प्रभावित मणिपुर से शुरू हो रही है। इसे लोकसभा चुनावों से पहले बेरोजगारी, मूल्य वृद्धि और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों पर ध्यान लोगों का केंद्रित करने की पार्टी की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

15 राज्यों से गुजरेगी न्याय यात्रा

मणिपुर के थौबल जिले से शुरू होने वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा 15 राज्यों में 100 लोकसभा सीटों से गुजरेगी। मणिपुर सरकार ने कांग्रेस को सीमित संख्या में लोगों के साथ यहां पैलेस मैदान से यात्रा को हरी झंडी दे दी है। पार्टी पहले इंफाल से यात्रा शुरू करने वाली थी लेकिन इसके लिए मंजूरी नहीं मिली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत पार्टी के शीर्ष नेता थौबल में मौजूद रहेंगे। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि राहुल रविवार को 11 बजे इंफाल पहुंचेंगे और सबसे पहले खोंगजोम युद्ध स्मारक जाएंगे। इसका महत्व सिर्फ मणिपुर ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए है।

6,713 किमी होगी यात्रा

भारत जोड़ो न्याय यात्रा 6,713 किमी का सफर बस से और पैदल तय होगी। 66 दिनों में यात्रा 110 जिलों, 100 लोकसभा सीटों और 337 विधानसभा से गुजरते हुए 20 या 21 मार्च को मुंबई में खत्म होगी।

 

पिछले 10 साल अन्याय के काल

जयराम रमेश ने कहा कि पीएम मोदी अमृतकाल के सुनहरे सपने दिखा रहे हैं लेकिन हकीकत है कि पिछले 10 साल अन्याय के काल रहे हैं। पिछले 10 साल में सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक अन्याय हुआ है। उसी को ध्यान में रखते हुए ये भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली जा रही है।

Share This Article