राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पहुंची राजस्थान

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो न्याय यात्रा दो से सात मार्च तक मध्यप्रदेश के मुरैना, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, राघोगढ़, उज्जैन, देवास, धार और रतलाम जिलों के विभिन्न क्षेत्रों में निकाली गई। इस दौरान विभिन्न मार्गों पर रोड-शो, जनसभाएं आयोजित की गई।

मध्यप्रदेश में न्याय यात्रा का समापन गुरुवार को सैलाना में मध्यप्रदेश Congress अध्यक्ष जीतू पटवारी और राजस्थान के कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद डोटासरा की उपस्थिति में सेवादल द्वारा राष्ट्रीय ध्वज सौंप कर हुआ।

पटवारी ने डोटासरा को न्याय यात्रा ध्वज सौंपा और हजारों कांग्रेसजनों की उपस्थिति में मप्र से न्याय यात्रा की विदाई की और इसी के साथ न्याय यात्रा राजस्थान में प्रवेश हुई।

राहुल गांधी की मप्र में छह दिन हुई न्याय यात्रा के लिए उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, मध्यप्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं सहित प्रदेश के कांग्रेसजनों का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि पांच न्याय को लेकर निकाली जा रही इस यात्रा को मध्यप्रदेश में भारी स्नेह और सम्मान मिला है।

Rahul Gandhi ने न्याय यात्रा में जनता के मुद्दों को उठाया और देश और प्रदेश की भाजपा सरकारों से जनता को न्याय दिलाने की मांग की। किसानों की समस्याओं, महिलाओं के साथ न्याय, बेरोजगारी और महंगाई जैसे तमाम मुद्दों पर अपनी बात जनता के समक्ष रखी।

Rahul Gandhi की मप्र में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष Mallikarjun Kharge, संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल, महासचिव भंवर जितेन्द्र सिंह, जयराम रमेश, प्रवक्ता चरण सिंह सपरा, सचिन पायलेट सहित वरिष्ठ नेताओं ने भी न्याय यात्रा को संबोधित किया।

Share This Article