राहुल गांधी की खूंटी और लोहरदगा में रैली, इस दिन जनसभा को करेंगे संबोधित

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Rahul Gandhi Jansabha in Jharkhand: कांग्रेस नेता Rahul Gandhi तीन मई को खूंटी और लोहरदगा में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की प्रस्तावित रैली को लेकर शनिवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने खूंटी और गुमला में जनसभा स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं को होमवर्क में जुट जाने का निर्देश दिया।

पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के लिए बेहतर माहौल तैयार किया जा रहा है। रैली से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।

युवाओं, किसानों, महिलाओं और आदिवासियों के बीच राहुल गांधी की प्रस्तावित रैली को लेकर काफी उत्साह है। जनता को भरोसा है कि इंडी गठबंधन की सरकार ही उनके दर्द को कम कर सकती है।

ठाकुर ने कहा कि BJP के पास केवल धनबल है, नैतिक बल नहीं है। लोकसभा चुनावों में सभी सीटों पर कांग्रेस सहित Indie Alliance की जीत की संभावना है।

साथ ही कहा कि गांव के लोग महंगाई और बेरोजगारी से निजात पाना चाहते हैं। यही कारण है कि लोगों को भरोसा कांग्रेस और INDI Alliance के पक्ष में है। इस बार हवा इंडी गठबंधन के पक्ष में है।

Share This Article