Homeबिहारपटना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बोले राहुल, बिहार में है कांग्रेस का...

पटना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बोले राहुल, बिहार में है कांग्रेस का डीएनए

Published on

spot_img

पटना : Patna में शुक्रवार को विपक्षी दलों की बैठक में भाग लेने पटना पहुंचे Congress के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि देश में 2 विचारधाराओं के बीच लड़ाई है।

कांग्रेस जहां देश जोड़ो की बात करती है, वहीं BJP और RSS देश तोड़ने की बात करते हैं।

पटना पहुंचने के बाद सीधे कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम पहुंचे राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस का DNA बिहार में है।

उन्होंने बिहार के लोगों को भारत जोड़ो यात्रा में मदद करने के लिए धन्यवाद दिया।

उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी भी राज्य में भारत जोड़ो यात्रा पहुंची हो बिहार के रहने वाले लोग साथ चले।

उन्होंने कहा कि बिहार के लोग कांग्रेस की विचारधारा को मानते हैं और गहरे तरीके से समझते हैं।पटना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बोले राहुल, बिहार में है कांग्रेस का डीएनए Rahul told Congress workers in Patna, DNA of Congress is in Bihar

राहुल गांघी ने BJP पर निशाना साधते हुए कहा

राहुल गांघी ने BJP पर निशाना साधते हुए कहा कि BJP नफरत और हिंसा फैलाने का काम करती है, जबकि कांग्रेस लोगों को जोड़ने का काम करती है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मानना है कि नफरत को नफरत नहीं बल्कि मुहब्बत ही काट सकती है, यही कारण है कि हम मुहब्बत की बात करते हैं।

उन्होंने जोर देकर दावे के साथ कहा कि अगले लोकसभा चुनाव में विपक्ष मिलकर BJP को हराने जा रही है।

उन्होंने कर्नाटक का उदाहरण देते हुए कहा कि BJP के लोगों ने वहां खूब भाषण दिए, कोने-कोने तक गए लेकिन नतीजा दिख गया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस जब साथ खड़ी हो जाती है तो BJP भाग जाती है।

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस तेलंगाना, मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ भी जीतकर दिखाऐंगे।पटना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बोले राहुल, बिहार में है कांग्रेस का डीएनए Rahul told Congress workers in Patna, DNA of Congress is in Bihar

कांग्रेस गरीबों के साथ है

उन्होंने कहा कि कांग्रेस गरीबों के साथ खड़ी है जबकि BJP 2 से 3 लोगों को फायदा पहुंचाने का काम करती है।

गांधी ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आप लोग कांग्रेस के बब्बर शेर हो, जो हमारी विचारधारा को लेकर लड़ते हो।

इससे पहले कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के सदाकत आश्रम पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।

कांग्रेस के इन दोनों नेताओं के स्वागत के लिए सदाकत आश्रम को सजाया गया था।

spot_img

Latest articles

रांची में रेडिसन ब्लू होटल संग रोशनी के त्योहार में हों शामिल, चटोरी गली ब्रंच में लें स्ट्रीट फूड का मजा

Radisson Blu Hotel Ranchi: रेडिसन ब्लू होटल रांची सभी शहरवासियों और मेहमानों को दिवाली की...

लोअर बाजार थाने के ASI, हवलदार और सिपाही सस्पेंड, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, SSP बोले…

Ranchi News: झारखंड पुलिस में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती का नया दौर शुरू हो...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

खबरें और भी हैं...

रांची में रेडिसन ब्लू होटल संग रोशनी के त्योहार में हों शामिल, चटोरी गली ब्रंच में लें स्ट्रीट फूड का मजा

Radisson Blu Hotel Ranchi: रेडिसन ब्लू होटल रांची सभी शहरवासियों और मेहमानों को दिवाली की...

लोअर बाजार थाने के ASI, हवलदार और सिपाही सस्पेंड, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, SSP बोले…

Ranchi News: झारखंड पुलिस में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती का नया दौर शुरू हो...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...