
रांची : धनबाद से भाजपा विधायक राज सिन्हा ने रविवार को शक्ति नाथ महतो स्मारक विद्यालय, तेतुलमुड़ी सिजुआ परिसर में अमर शहीद शक्तिनाथ महतो की 78वीं जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर मालार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उपस्थित लोगों को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि शहीद शक्तिनाथ महतो की शहादत अविस्मरणीय है। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, प्रदेश मंत्री सरोज सिंह, धनबाद से सांसद ढुल्लू महतो, बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो तथा कई पार्टी नेता उपस्थित रहे।

