मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मिले राज ठाकरे, टैक्स वसूली रोकने की मांग

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) से महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे शनिवार शाम को मुलाकात कर पुणे नगर निगम द्वारा की जा रही जबरन टैक्स वसूली (Extortion Tax Collection) को रोकने की मांग की।

साथ ही राज ठाकरे ने मुख्यमंत्री से राज्य के राजनीतिक हालात पर भी चर्चा की है। हालांकि इस मुलाकात के संबंध में अधिकृत जानकारी मीडिया को नहीं दी गई है।

राज ठाकरे (Raj Thakrey) ने शनिवार को ही मुख्यमंत्री को पत्र भेजा था और उसके बाद खुद जाकर CM एकनाथ शिंदे से मुलाकात की। अपने पत्र में राज ठाकरे ने पुणे नगर निगम की ओर अचानक शुरू की गई जबरन टैक्स वसूली को रोकने की मांग की है।

वसूली को तत्काल रोका जाना चाहिए

उन्होंने कहा कि 2019 में इस TAX में छूट दी गई थी जिसकी वसूली के लिए लोगों को नोटिस जारी किया जा रहा है।

इससे नागरिकों में आक्रोश है। इसलिए इस वसूली को तत्काल रोका जाना चाहिए। इसके अतिरिक्त भी राज ठाकरे ने मुख्यमंत्री से आधे घंटे तक चर्चा की है लेकिन इसकी अधिकृत जानकारी नहीं मिल सकी है। इसलिए तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

Share This Article